Table of Contents
Toggle
PF कट गया पर पासबुक खाली? कहीं कंपनी आपके पैसे के साथ खेल तो नहीं कर रही? ऐसे पकड़ें चोरी!
हर महीने जब आपकी सैलरी आती है, तो स्लिप में “PF Contribution” के नाम पर कुछ पैसे कटे हुए दिखते हैं। हमें भरोसा होता है कि यह पैसा हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए EPFO में जमा हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी अपनी PF Passbook खोलकर देखी है?
अक्सर कर्मचारियों के साथ ऐसा होता है कि सैलरी से पैसा तो कट जाता है, लेकिन पासबुक में बैलेंस ‘शून्य’ (0) या पुराना ही दिखता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है।
पासबुक खाली दिखने के पीछे के मुख्य कारण
अगर सैलरी स्लिप में PF कटा है लेकिन पासबुक में नहीं दिख रहा, तो इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं:
चालान जनरेट हुआ पर पेमेंट नहीं (सबसे आम खेल): कंपनी PF पोर्टल पर ऑनलाइन चालान तो बना देती है (जिससे आपके पास मैसेज आ सकता है), लेकिन बैंक को असलियत में पैसा ट्रांसफर नहीं करती। जब तक पैसा बैंक से EPFO को नहीं जाएगा, आपकी पासबुक अपडेट नहीं होगी।
सर्वर की समस्या (Server Issue): कई बार सब कुछ सही होने के बावजूद EPFO के सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण पैसा पासबुक में तुरंत नहीं दिखता। कभी-कभी सिस्टम अपडेट होने में समय लेता है, जिससे आपकी जमा राशि दिखने में कुछ दिनों की देरी हो सकती है।
ECR तो भरा है पर पैसा नहीं पहुँचा: पोर्टल पर देखने पर ऐसा लग सकता है कि ECR (Electronic Challan cum Return) भरा जा चुका है और प्रक्रिया पूरी दिख रही है, लेकिन अगर कंपनी ने भुगतान (Payment) फाइनल नहीं किया है, तो वह पैसा आपके व्यक्तिगत खाते में क्रेडिट नहीं होगा।
——————–कुछ ऐसा दिखाई देता है ये ——————————–

कंपनी की ‘चोरी’ कैसे पकड़ें? (Step-by-Step)
अगर आपको शक है कि कंपनी पैसा काट कर अपनी जेब में रख रही है, तो इन तरीकों से सच्चाई का पता लगाएं:
ECR (Electronic Challan cum Return) की रसीद मांगें: अपनी कंपनी के HR विभाग से उस महीने का ECR और उसकी पेमेंट रसीद मांगें। इसमें हर कर्मचारी का नाम और उसके सामने जमा किया गया PF अमाउंट लिखा होता है।
SMS और Email चेक करें: EPFO हर महीने पैसा जमा होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजता है। अगर महीनों से मैसेज नहीं आया और पासबुक भी खाली है, तो यह खतरे की घंटी है।
Service History की जांच: EPFO पोर्टल पर जाकर ‘View’ टैब में Service History देखें। वहां चेक करें कि आपकी मौजूदा कंपनी का योगदान नियमित रूप से दिख रहा है या नहीं।
अगर कंपनी धोखाधड़ी कर रही है, तो क्या करें?
घबराएं नहीं, आपके पास कानूनी अधिकार हैं:
HR को लिखित ईमेल करें: सबसे पहले अपनी कंपनी के HR या मालिक को ईमेल लिखें और उनसे पेमेंट का सबूत (Challan Receipt) मांगें।
EPFiGMS पर शिकायत: यह EPFO का आधिकारिक शिकायत पोर्टल है। Compalint Portal पर जाकर ‘Non-deposit of PF contribution’ कैटेगरी में शिकायत दर्ज करें।
क्षेत्रीय PF कमिश्नर को पत्र: आप अपने इलाके के PF ऑफिस जाकर कमिश्नर को लिखित शिकायत दे सकते हैं। कंपनी पर भारी जुर्माना लग सकता है।
Contact Us on By Email on Click Here Click Here
👉👉PF Transfer Rejected का Solution के लिए Click करे👈👈

I’m not that much of a online reader to
be honest but your blogs really nice, keep it up! I’ll go ahead and bookmark your site to come back in the future.
Many thanks
Woah! I’m really loving the template/theme
of this website. It’s simple, yet effective. A lot of times it’s challenging to get that “perfect balance”
between usability and appearance. I must say you’ve done a excellent job with this.
In addition, the blog loads extremely quick for me on Firefox.
Excellent Blog!
Absolutely loving the vibe here. It is rare to find a site that understands exactly what the community wants. Keep up the great work guys
What a fantastic platform to unwind after work. I tried a few different games and each one runs incredibly smoothly without any weird glitches. The loyalty program gives real rewards and the support chat is actually available whenever I need it. I love how transparent everything is about payouts and game fairness. This is easily the best spot I have used this year. idambyargacor