Table of Contents
Toggleईपीएफओ (EPFO) के नियमों के अनुसार, अगर आपके पीएफ अकाउंट (UAN) में Date of Joining (DOJ) या Date of Exit (DOE) गलत दर्ज है, तो आपका PF Transfer या Withdrawal (निकासी) अटक सकता है। अक्सर लोग जल्दबाजी में गलत तारीख चुन लेते हैं, जिससे बाद में चक्कर काटने पड़ते हैं।
इस लेख में हम प्रैक्टिकल और सटीक तरीके से समझेंगे कि अपनी पीएफ पासबुक (PF Passbook) देखकर सही Date of Exit और Joining कैसे दर्ज करें, ताकि आपका क्लेम कभी रिजेक्ट न हो।
1. PF Passbook से कैसे तय करें सही Date of Exit?
Date of Exit (नौकरी छोड़ने की तारीख) अपडेट करने का सबसे पहला और मुख्य नियम यह है कि आपको अपनी PF Passbook का आखिरी कॉन्ट्रिब्यूशन (Contribution) देखना होगा जो आपको PF PASSBOOK PORTAL पर देखना होगा
नियम: जिस आखिरी महीने में आपका पीएफ का पैसा (Contribution) कंपनी ने जमा किया है, उसी महीने की कोई एक तारीख आपकी Date of Exit होगी।
कैसे चुनें सही तारीख ?: अगर आपने महीने के बीच में नौकरी छोड़ी है, तो अपनी सैलरी स्लिप या कंपनी के रिलीविंग लेटर (Relieving Letter) के मुताबिक उस महीने की आखिरी वर्किंग डेट (Last Working Day) को ही Date of Exit चुनें।
2. अगर उसी महीने दूसरी कंपनी ज्वाइन की हो, तो क्या करें ?
यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं और उनका यूएन (UAN) एरर दिखाने लगता है।
कॉन्ट्रिब्यूशन के दिन (Contribution Days) चेक करें: मान लीजिए आपने 15 तारीख को पुरानी कंपनी छोड़ी और 16 तारीख को नई कंपनी ज्वाइन कर ली। ऐसे में पुरानी कंपनी की पासबुक में यह देखना बेहद ज़रूरी है कि उस आखिरी महीने में आपका कॉन्ट्रिब्यूशन कितने दिनों का जमा हुआ है।
ओवरलैपिंग से बचें: अगर पुरानी कंपनी ने पूरे 30 दिन का पीएफ काट लिया और नई कंपनी ने भी उसी महीने के 15 दिन का पीएफ जमा कर दिया, तो यह ‘ओवरलैपिंग’ (Overlapping) का मामला बन जाता है। इस स्थिति में पुरानी कंपनी में Date of Exit डालते समय ध्यान रखें कि वह तारीख नई कंपनी की Date of Joining से पहले की होनी चाहिए।
3. ‘Zero ECR’ का क्या मतलब है और इसमें Date of Exit क्या होगी ?
कई बार पीएफ पासबुक में किसी महीने के आगे Zero Amount (यानी शून्य कॉन्ट्रिब्यूशन) के साथ ECR (Electronic Challan-cum-Return) दिखाई देता है। इसका क्या मतलब है?
Zero ECR का सीधा मतलब: आप तकनीकी रूप से अभी भी कंपनी के रोल (काम) पर हैं, आपने इस्तीफा (Resignation) नहीं दिया है, लेकिन किसी कारणवश (जैसे बिना पे के लीव या मेडिकल लीव) उस महीने आपका पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन जमा नहीं हुआ है।
इस स्थिति में Date of Exit क्या होनी चाहिए?
सिद्धांत के अनुसार: नियमतः आपकी Date of Exit आपके आखिरी वास्तविक कॉन्ट्रिब्यूशन (जिस महीने पैसा जमा हुआ था) के आधार पर होनी चाहिए।
पीएफ ऑफिस का अलग रुख: प्रैक्टिकल फील्ड में कई बार देखा गया है कि पीएफ ऑफिस (PF Office) सख्त रुख अपनाते हुए केवल उसी महीने की डेट ऑफ एग्जिट स्वीकार करता है, जिस महीने आखिरी बार वास्तविक अमाउंट (पैसा) ट्रांसफर हुआ था, भले ही बाद में Zero ECR दिख रहा हो , पर ऐसा हमेशा नहीं होता है
4. एम्प्लॉयर द्वारा गलत कॉन्ट्रिब्यूशन होने पर क्या करें ?
अगर आपके एम्प्लॉयर (मालिक/कंपनी) ने गलत कॉन्ट्रिब्यूशन जमा कर दिया है या दिन कम-ज्यादा दिखा दिए हैं, तो आप खुद से ‘तारीख’ अपडेट करने की गलती न करें।
कॉन्ट्रिब्यूशन ठीक करवाना (Correction): अगर डेटा मिसमैच है, तो आपको अपने एम्प्लॉयर से संपर्क करके पहले पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन को ठीक (Rectify) करने के लिए कहना होगा। एम्प्लॉयर को इसके लिए पीएफ ऑफिस में Joint Declaration Form या ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है।
इसके बिना अगर आप गलत डेटा पर Date of Exit डाल देंगे, तो भविष्य में पेंशन (Form 10C) या पीएफ निकासी (Form 19) के समय क्लेम रिजेक्ट होना तय है।
5. ऑनलाइन Date of Exit अपडेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
यदि आपकी पासबुक का डेटा बिल्कुल सही है, तो आप खुद Unified Member Portal पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं:
UAN Portal पर जाएं और अपने UAN व पासवर्ड से लॉगिन करें।
ऊपर मेन्यू में ‘Manage’ टैब पर क्लिक करें और ‘Mark Exit’ को चुनें।
अपनी पुरानी कंपनी (Employment) को सिलेक्ट करें।
Date of Exit डालें और नौकरी छोड़ने का सही कारण (जैसे Cessation / Short Service) चुनें।
Request OTP पर क्लिक करें, आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
PF में Date of Joining या Exit डालना केवल एक तारीख चुनना नहीं है, बल्कि यह आपकी पीएफ पासबुक के वित्तीय डेटा (Financial Data) से मेल खाना चाहिए। किसी भी भ्रम की स्थिति में, खुद से गलत तारीख डालने के बजाय अपने एम्प्लॉयर से बात करें या पीएफ की ग्रीवेंस (Grievance) सेल में शिकायत दर्ज करें।
Contact Us on By Email on Click Here Click Here
Playlist
5:07
