Categories
PF Pension PF Transfer PF Withdrawal

Company ने गलती से Settled PF Account में पैसा डाल दिया ?

क्या आपकी कंपनी ने गलती से पुराने (settled) PF खाते में फिर से पैसा जमा कर दिया?
अगर हां, तो यह एक Common लेकिन Technical गलती है, जो EPFO Records में Mismatch और Claim Rejection  का कारण बनती है।

आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है, इसका असल मतलब क्या है, इसका आपके PF पर क्या असर पड़ता है, और इसका समाधान क्या है।

📌 ऐसा कब होता है? | When does this happen?

यह समस्या तब होती है जब:

🔹 1. Member ने PF Account Settle कर लिया, लेकिन Company को नहीं बताया

Employee ने Form-19 या 10C भरकर अपना PF पहले ही Withdraw कर लिया होता है, लेकिन फिर वो Company में काम करता है और Company को यह जानकारी नहीं देता।

➡ ऐसे में Company वही पुराना PF नंबर Use कर लेती है और उसी में ECR के ज़रिए Contribution जमा कर देती है।

🔹 2. Member ने DOE (Date of Exit) अपडेट नहीं कराया और दूसरी Comapany Join कर लिया या Company बिना Resign किये छोड़ा

EPFO Portal पर अगर PF खाते में DOE दर्ज नहीं है, तो System उसे Active मानता है।
अब अगर employee Company छोड़ चुका है, लेकिन DOE नहीं As Per New Company Joining नही डली, तो Service Overlap के साथ-साथ Contribution Not Recived का Error देकर PF Office Claim Claim Reject करेगा।

🔹 3. Rejoin करने के बाद नया PF खाता नहीं बनाया गया

कई बार Employee दोबारा उसी Company में आता है, लेकिन HR या Payroll टीम नया PF नंबर नहीं बनाती। Company उसी पुराने (Settled) PF नंबर में पैसे डालने लगती है।

📌 नतीजा? EPFO portal पर errors आने लगती हैं जैसे:

  • Contribution Not Received

  • 🔁 Service Overlap Detected

  • 🛑 Claim Already Settled – Transfer Not Possible

⚠️ इसका असर | What’s the impact?

  1. 🛑 PF Transfer Reject हो जाता है, क्योंकि पुराने खाते को System Settled मान चुका है क्यूंकि Form19 & 10C या दोनों मे से एक Settled है

  2. 🔁 Service History Overlap हो जाती है, जिससे Future Claims या Pension Records में Confusion होता है

  3. 📉 Contribution Mismatch होता है – पैसा गया, लेकिन सही PF Account में Reflect नहीं होता वह Old PF Account में दिखाता है

✅ समाधान | What is the solution?

ऐसी Situation में आपको EPFO में Correction के लिए कुछ जरूरी Documents और Process Follow करनी होती है।

🔧 जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

दस्तावेज़काम
🧾 New PF Account Create Requestनया खाता बनवाने के लिए
🧾 Indemnity Bondयह Declare करने के लिए कि Contribution गलती से गलत खाते में गया
🧾 KYC DocumentsAadhaar, PAN, Bank details
🧾 Form-5 और Form-10Joining और Exit details के लिए
🧾 Form-11New Employment Declaration
🧾 ECR Copyदोनों PF Accounts की – पुराने और नए दोनों की जमा राशि का विवरण

📝 Process कैसे शुरू करें?

  1. ✅ Employer को पूरी स्थिति Explain करें

  2. ✅ ऊपर दिए गए सभी Documents Collect करें

  3. ✅ EPFO Field Office में Application और Documents जमा करें

  4. ✅ Old और new account की Mapping होगी — और आपका Contribution सही खाते में Reflect करेगा

⇒ध्यान रहें कि यह Process तभी संभव है जब आपने इसके दौरान कोई तिसरी Company Join न करी हो

🙋‍♂️ FAQs

Q1. क्या पैसा वापस मिलेगा?
➡ हां, पैसा Safe रहता है। बस Correction होने तक उसे Access नहीं किया जा सकता।

Q2. दो PF नंबर एक साथ Valid हो सकते हैं क्या?
➡ नहीं, एक समय में एक ही Active PF नंबर होना चाहिए। पुराने खाते को Close करना जरूरी होता है।

Q3. क्या Grievance दर्ज करना जरूरी है?
➡ हां, आप EPFigms / PG Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

Q3. क्या मुझे PF Office जाना पड़ेगा?
➡नही, आपके सभी Documents Post से जमा होने प्रक्रिया लगभग 1-2 Month में हो जाएगी

🔚 निष्कर्ष | Conclusion

अगर Company ने गलती से पुरानी PF ID में पैसे जमा कर दिए हैं — जबकि वो खाता पहले ही Settle हो चुका है — तो ये एक Process Gap का Issue है।

डरें नहीं — Solution Possible है, बस आपको सही Documents के साथ EPFO को Application देनी होगी।

👉 New PF Account + Indemnity Bond + Proper Documents = आपका PF फिर से सही track पर

कुछ सवाल जो आप Google और Youtube पर सर्च करते हैं 

  1. Company ne same member ID me paisa jama kar diya ?
  2. Company ne galti se purane PF account me paisa bhej diya?
  3. Old PF number me payment chala gaya, kya karein?
  4. Naya PF account hone ke baad bhi purane me contribution kyu gaya?
  5. EPFO contribution wrong UAN me chala gaya, kya karein?
  6. Employer ne wrong PF account me paisa bhej diya, kya solution hai?
  7. UAN number same hone par naye job ka paisa purane account me gaya?
  8. PF me galti se purane account me paisa gaya to kya hota hai?
  9. EPFO me agar same PF number me do baar paisa gaya to kya karein?
  10. UAN ke andar wrong PF deposit kaise correct karayein?
  11. Company ki galti se galat PF number me paisa chala gaya – solution?
  12. EPFO me contribution mistake fix kaise karte hain?
  13. PF money wrong member ID me chala gaya – kya paisa milega?
  14. Ek hi UAN me do baar job change hone par contribution ka kya hota hai?
  15. क्या कंपनी गलती से पुराने PF अकाउंट में पैसा भेज सकती है?
  16. एक ही PF अकाउंट में दो बार contribution हो गया तो क्या करें?
  17. EPF का पैसा गलत UAN या पुराने अकाउंट में गया है, क्या मिलेगा?

Contact Us on By Email on Click Here Click Here

Categories
PF Pension

क्या आपका Pension Claim EPFO में Already Settled दिखा रहा है ? जानिए क्यों होता है ऐसा और कैसे सुलझाएं

EPFO Form 10C Pension क्लेम: जब स्टेटस ‘Already Settled’ दिखाए या पैसा कम आए!

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत फॉर्म 10C का उपयोग पेंशन फंड (कर्मचारी पेंशन योजना-1995) के निकासी लाभ (Withdrawal Benefit) के लिए किया जाता है। कई बार ऑनलाइन क्लेम करने पर सदस्यों को दो बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है:

  1. पैसा बिल्कुल नहीं आया: ऑनलाइन क्लेम स्टेटस ‘Settled’ दिखा रहा है, लेकिन आपके बैंक अकाउंट में एक भी रुपया क्रेडिट नहीं हुआ है।

  2. पैसा कम आया: आपको उम्मीद से बहुत कम राशि प्राप्त हुई है, जबकि क्लेम ‘Settled’ हो गया है।

यह स्थिति अक्सर तकनीकी गड़बड़ी, KYC मिसमैच, या पुराने ट्रांसफर हुए खातों में विसंगति के कारण उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में, ऑनलाइन शिकायत या दोबारा क्लेम करने से पहले, आपको ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।

1. समस्या का समाधान: ऑफ़लाइन आवेदन (Manual Application)

जब आपका क्लेम ऑनलाइन ‘Settled’ दिखने के बावजूद पैसा न मिले या कम मिले, तो EPFO कार्यालय को सीधे एक लिखित आवेदन (Manual Application) देना सबसे प्रभावी तरीका है।

आवश्यक दस्तावेज़ और प्रक्रिया:

आपको अपने क्षेत्रीय EPFO कार्यालय को संबोधित करते हुए एक विस्तृत आवेदन पत्र तैयार करना होगा, जिसके साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न (attach) करने होंगे:

क्र.दस्तावेज़ का विवरणकारण और महत्व
1.ऑनलाइन क्लेम स्टेटस का स्क्रीनशॉटयह सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण है। इसमें स्पष्ट रूप से ‘Already Settled’ स्टेटस और क्लेम ID दिखनी चाहिए। यह सिद्ध करता है कि ऑनलाइन सिस्टम में गलती हुई है।
2.बैंक पासबुक या स्टेटमेंट की कॉपीवह बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (जिस अकाउंट में पैसा आना था) जिसमें यह स्पष्ट हो कि ‘Settled’ तारीख के आसपास कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई है (या कम राशि क्रेडिट हुई है)।
3.KYC दस्तावेज़ (आधार, पैन)अपने पहचान और पते के प्रमाण की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी। यह सुनिश्चित करता है कि आपके रिकॉर्ड में कोई विसंगति नहीं है।
4.EPF पासबुक की प्रतिलिपि (Passbook Copy)यदि आपके PF खाते में कोई पुरानी ट्रांसफर की गई सर्विस (Previous Service Transfer) है और आपको संदेह है कि फंड ट्रांसफर के दौरान समस्या आई है, तो उस अवधि की PF पासबुक या स्टेटमेंट की कॉपी अवश्य लगाएं।
5.विवरण के साथ आवेदन पत्रएक सादे कागज पर (या EPFO के निर्धारित फॉर्मेट पर) अपनी समस्या को विस्तार से लिखें। इसमें अपना UAN, PF नंबर, क्लेम ID, ‘Settled’ की तारीख, और बैंक अकाउंट नंबर स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।

आवेदन जमा करना: सभी दस्तावेज़ों को संलग्न करने के बाद, इस आवेदन को अपने क्षेत्रीय EPFO कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या Speed Pos /  Registered Post या Courrier के माध्यम से जमा करें और जमा करने की रसीद (acknowledgement) अवश्य प्राप्त करें।

2. Grievance Portal पर शिकायत करें

यदि आपके दस्तावेज़ क्षेत्रीय PF कार्यालय में जमा करने के 15-20 दिनों के बाद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है (यानी, पैसा नहीं आता है), तो आपका अंतिम और सबसे शक्तिशाली कदम ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना है। आप EPFO Grievance Portal/ CPGrams Portal पर शिकायत करें:

🔗 PF Grivance Portal / CPGrams Portal

शिकायत दर्ज करने के लिए कदम:

  1. विवरण भरें:

    • अपनी शिकायत के प्रकार में “Claim Settled but amount not received” या “Final Settlement/Pension Claim” चुनें।

    • शिकायत के विवरण (Description) में:

      • अपनी पूरी समस्या को विस्तार से बताएं (पैसा नहीं आया या कम आया)।

      • अपनी ऑनलाइन क्लेम ID और ‘Settled’ की तारीख का उल्लेख करें।

      • सबसे महत्वपूर्ण: यह स्पष्ट रूप से बताएं कि आपने दिनांक [DD/MM/YYYY] को PF ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन भी जमा किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

  2. दस्तावेज़ संलग्न करें: यहाँ आप अपने ऑनलाइन क्लेम स्टेटस का स्क्रीनशॉट और PF ऑफिस में जमा किए गए ऑफलाइन आवेदन की रसीद (यदि उपलब्ध हो) को संलग्न (upload) करें।

  3. शिकायत संख्या: शिकायत दर्ज होने पर आपको एक ट्रैकिंग संख्या (Tracking Number) मिलेगी, जिसे संभाल कर रखें।

✅ समाधान (Solution)

ऐसे Condition में आपको EPF ऑफिस में Grivance Register या RTI Apply करना है और उनसे लिखित मे पुनः Form-10C (Withdrawal Benefit) के लिए बोलना है अब चूँकि अब आप ऑनलाइन फॉर्म नही भर पाएंगे कुछ इस तरीके से Offline Form भरना है तथा ऐसे Process करे ध्यान रहे यहां पर जो आपका Claim Form बचा हुआ है वही आपको आवेदन करना है- देखने के लिए क्लिक करे

✅ निष्कर्ष (Conclusion)

“Claim Already Settled” स्टेटस घबराने वाली चीज़ नहीं है, बल्कि एक संकेत है कि आपका Form 10C पहले ही हो चुका है या क्लेम दोहराया गया है।
सबसे पहले पासबुक देखें और अगर कुछ गड़बड़ लगे, तो EPFO grievance जरूर दर्ज करें।

 

कुछ सवाल जो आप Google और Youtube पर सर्च करते हैं 

  1. Form 10C Claim Rejected Already Settled 
  2. Form 10CRejected F-19 Already Settled 
  3. Form 10C Rejected Form 10C Already Settled 
  4. Form 10C Rejected Form 19 Already Settled
  5. Form 10C Rejected F-10C Already Settled 
  6. Claim Form 10C Rejected Already Settled
  7. Form 10C Claim Rejected Already Settled 

Contact Us on By Email on Click Here Click Here

Playlist

3 Videos

Playlist

3 Videos
Categories
PF Pension PF Update

क्या आपको Pension Scheme Certificate मिला? रिटायरमेंट के बाद बहुत काम आने वाला है!

📄 PF का पैसा निकाल लिया पर पेंशन का क्या ? ‘Scheme Certificate’ है आपके बुढ़ापे का सहारा, जानें कैसे!

बहुत से भाई-बहन जब नौकरी छोड़ते हैं, तो वे अपना PF का पैसा तो निकाल लेते हैं, लेकिन पेंशन (Pension) और पेंशन स्कीम सर्टिफिकेट (Pension Scheme Ceritificate) के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं होती। अगर आपने भी अपनी पुरानी कंपनी का PF निकाल लिया है, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है।

❓ स्कीम सर्टिफिकेट (Scheme Certificate) क्या है?

आसान भाषा में कहें तो, यह EPFO द्वारा दिया गया एक “Scheme Certificate” है। यह कागज इस बात का सबूत है कि आपने पहले कितनी नौकरी की है और आपका कितना पेंशन का पैसा जमा है।

💡 अगर PF निकाल लिया है, तो भी मिलेगा सर्टिफिकेट!

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने पुरानी कंपनी का PF का पैसा निकाल लिया, तो अब कुछ नहीं बचा। यह गलत है!

  • अगर आपने अपना PF निकाला है लेकिन पेंशन का पैसा (Pension Contribution) वहीं छोड़ दिया है और उसे नई कंपनी में ट्रांसफर भी नहीं किया है, तो भी आप फॉर्म 10C भरकर स्कीम सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

🌟 इसके बड़े फायदे (जो आपको भविष्य में पैसा दिलाएंगे)

1. पुरानी नौकरी को नई नौकरी से जोड़ना: जब आप रिटायर होंगे (58 साल की उम्र में) और अपनी पेंशन के लिए फॉर्म 10D भरेंगे, तब यह सर्टिफिकेट आपके बहुत काम आएगा। इसकी मदद से आप अपनी पुरानी कंपनी की नौकरी के साल और नई कंपनी की नौकरी के साल को आपस में जोड़ सकते हैं।

फायदा: जितने ज्यादा साल की नौकरी होगी, उतनी ही मोटी पेंशन आपको हर महीने मिलेगी।

2. अगर कोई गलती सुधारवाई है (जॉइंट डिक्लेरेशन): अगर आपके रिकॉर्ड में नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि गलत थी और आपने उसे सुधारा है, तो सर्टिफिकेट के साथ जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म (Joint Declaration) की कॉपी जरूर लगाएं। इससे भविष्य में पेंशन रुकने का डर नहीं रहेगा।

3. परिवार की सुरक्षा: भगवान न करे अगर सदस्य को कुछ हो जाए, तो यह सर्टिफिकेट परिवार और बच्चों को पेंशन दिलाने का सबसे बड़ा सबूत होता है।

📝 इसे कैसे निकालें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. फॉर्म 10C भरें: आपको ऑनलाइन – UAN Portal या ऑफलाइन फॉर्म 10C भरना होगा और उसमें ‘स्कीम सर्टिफिकेट’ का विकल्प चुनना होगा।

  2. जरूरी कागज: अपनी पुरानी पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी तैयार रखें।

  3. ऑफलाइन जमा करना: अगर ऑनलाइन नहीं हो रहा है, तो आप इसे भरकर और अपने साइन करके डाक (Post) द्वारा या खुद PF ऑफिस जाकर जमा कर सकते हैं।

⚠️ काम की बात (याद रखें):

  • रिटायरमेंट के समय फॉर्म 10D भरते समय अपने सभी पुराने स्कीम सर्टिफिकेट साथ रखें।

  • अगर किसी भी कागज में नाम या जन्म तिथि अलग है, तो उसे अभी ठीक करवा लें और जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म साथ रखें।

निष्कर्ष: PF का पैसा तो खत्म हो जाता है, लेकिन पेंशन का यह सर्टिफिकेट आपके बुढ़ापे की लाठी है। इसे आज ही बनवाएं और संभाल कर रखें!

Contact Us on By Email on Click Here Click Here

Exit mobile version